ॐ ब्रह्म सत्यम सर्वाधार🙏  निष्काम सेवा कार्य

हरिद्वार, संगत समतावाद ट्रस्ट (रजि.) हरिद्वार द्वारा सतगुरुदेव महात्मा मंगतराम जी की अपार कृपा से शहर लक्सर, जोकि सुभाषगढ़ से 16 km दूर है, में स्तिथ अनाथालय में सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस सेवा कार्य में सभी 42 कन्या विद्यार्थियों को पेन, कॉपी, फल, फ्रूटी जूस एवम चप्पल भेंट की गई । इस कार्य में स्कूल के अध्यक्ष जी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ एवम संगत समतावाद ट्रस्ट एवम् सम्पूर्ण सुभाषगढ़ संगत का उनके द्वारा कोटी कोटी धन्यवाद किया गया। प्रेमी राजकुमार जी (चमन जी), प्रेमी राजेश जी एवम संगत समतावाद के प्रेमियों का विशेष रूप से कोटी कोटी धन्यवाद जिन्होंने समय का बलिदान देकर इस कार्य को सम्पन्न करवाया। संगत का सहयोग एवम सतगुरुदेव जी का आशीर्वाद सदैव प्राप्त होता रहें यही आप सबसे निवेदन है।

ॐ ब्रह्म सत्यम सर्वाधार

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News