विकासनगर। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कार्यरत ठेकेदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिलकर चकराता से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यालय को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन भी दिया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि जौनसार बावर के केंद्रीय स्थल चकराता में विगत कई वर्षों से सेना के 22वें संस्थान में केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण के कार्य संपादित किए जाते हैं। विभाग द्वारा ज्ञात हुआ है कि इस कार्यालय को चकराता से किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। जिससे स्थानीय डेली बेजेज पर कार्य करने वाले दर्जनों कामगारों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के कार्यालय को चकराता से अन्यत्र शिफ्ट न करने को लेकर चकराता के विधायक प्रीतम सिंह, विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने भी रक्षा राज्य मंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराया है l तीनों ही नेताओं ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग का कार्यालय चकराता में ही संचालित करने के लिए कहा है। जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी साथ ही जो कर्मचारी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं उनको रोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। इस मौके पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आश्वासन देते हुए कहा है कि वह पूरा प्रयास करेंगे कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग का कार्यालय कहीं अन्य जगह शिफ्ट न हो। ज्ञापन देने वालों में विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान, पप्पू राणा, पंकज कुमार जैन, राजिंदर पाल, भोपाल सिंह, खजान सिंह, सियाराम, इंदर सिंह चौहान, माया सिंह, बर्फ सिंह आदि लोग शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News