नई टिहरी। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व नई टिहरी महाविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष रहे देवेन्द्र नौडियाल के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय से मुलाकात कर नई टिहरी महाविद्यालय को श्री देव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर बनाने की मांग को लेकर पत्र सौंपा। महाविद्यालय को भवन व भूमि मिलने पर विधायक का आभार भी जताया। विधायक से मुलाकात में देवेंद्र नौडियाल ने कहा कि 2003 में कांग्रेस सरकार के द्वारा जन भावनाओं के अनुरूप नई टिहरी स्थित जीआईटीआई के भवन में महाविद्यालय को स्थापित किया गया। जीआईटीआई की भूमि-भवन विधिवत रूप से अब जाकर महाविद्यालय को स्थानांतरित किया गया है। साथ ही विगत कई वर्षों से छात्र एवं शहर के नागरिक नई टिहरी महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर बनाने की मांग कर रहे हैं। कई बार इस मांग को लेकर छात्र-प्रतिनिधियों ने आंदोलन भी किए। इसलिए जन भावनाओं को समझते हुए विधायक से महाविद्यालय को शीघ्र ही श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का परिसर घोषित करने की मांग की। इस दौरान युवा कांग्रेस टिहरी के अध्यक्ष नवीन सेमवाल व छात्रनेता तनीषा रावत ने कहा की पूर्व में दो-दो मुख्यमंत्रियों ने इस महाविद्यालय को परिसर बनाने की घोषणा की, किंतु अपना भूमि-भवन ना होने के कारण यह कार्य नहीं हो पाया। अब जबकि महाविद्यालय को अपना भूमि-भवन मिल चुका है। शीघ्र परिसर बनाने का कार्य किया जाना चाहिए। क्षेत्रीय विधायक का आभार प्रकट कर ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र नौडियाल, नवीन सेमवाल, तनीषा रावत, पर्वत कुमाईं, मुकेश बडोनी, देवंग चमोली आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News