रुड़की। राजस्व टीम ने अकौढा कलां में तालाब की जमीन की पैमाइश की। पैमाइश में सरकारी जमीन पर करीब दस लोगों के पक्के मकान बने मिले। टीम ने सभी मकानों को चिन्हित कर एसडीएम को रिपोर्ट भेजी है। एसडीएम ने मकानों को तोड़ने के आदेश दिए हैं। अकौढा कलां गांव में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण का मामला काफी दिनों से चल रहा है। इसे लेकर गांव के जगपाल सिंह ने पिछले दिनों कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने जिला प्रशासन को पैमाइश करवाकर कार्रवाई के आदेश दिए थे। तहसील की टीम ने पिछले हफ्ते इसकी पैमाइश की थी लेकिन एक पक्ष ने गलत पैमाइश का आरोप लगाकर शिकायत की थी। इसके बाद एसडीएम गोपाल राम बिनवाल की निगरानी में कानूनगो पंकज राजपूत, मनोज कुमार, विपिन कुमार, मुकेश कुमार, चकबंदी लेखपाल अनिल त्यागी और विपिन कुमार की टीम ने मौके परपहुंचकर पूरे तालाब की पैमाइश की। पैमाइश में तालाब की सात बीघा में से तीन बीघा जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें से कुछ जमीन पर गांव के दस लोगों के पक्के मकान भी बने हुए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News