नई टिहरी। डीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र चोपड़ियाली के बिडकोट ग्राम में गेहूं की फसल की क्राप कटिंग कर निरीक्षण किया। रैण्डम आधार पर चयनित प्रथम खेत संख्या 520 में 30 वर्ग मीटर के खेत में गेहूं की बालियों का तौल 17.53 किलोग्राम व द्वितीय खेत संख्या 590 15.85 किलोग्राम की उपज प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत क्रॉप कटिंग प्रयोग से उपज का आकलन तैयार किया जाता है। इस मौके पर एसडीएम अपूर्वा सिंह, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल, सहायक भूलेखाधिकारी गिरीशचन्द्र पोखरियाल, अपर सांख्यिकी अधिकारी विपिन रतूड़ी, राजस्व निरीक्षक चम्बा ओमप्रकाश नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News