ऋषिकेश। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कैंसर सर्विक्स तथा एचपीवी वैक्सीनेशन पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें विशेषज्ञों ने 500 छात्र-छात्राओं को कैंसर से बचाव और उपचार की जानकारी दी। मंगलवार को गुमानीवाला स्थित डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में रोटरी ऋषिकेश रॉयल ने एम्स ऋषिकेश के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। एम्स ऋषिकेश के महिला एवं प्रसूति विभाग की प्रोफेसर अनुपमा बहादुर ने कैंसर सर्विक्स तथा एचपीवी वैक्सीनेशन की जानकारी दी। रॉयल क्लब अध्यक्ष सीएस अंकित गोयल ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। जागरूकता के चलते समय रहते इस बीमारी की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम चरणबद्ध शृंखला में सभी स्कूलों में आयोजित किए जाएंगे। प्रधानाचार्य शिव सहगल ने भविष्य में इस तरह के कार्यक्रमों को करने तथा स्कूल की ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर सचिव विजय रावत, संदीप गोस्वामी, डीएसबी स्कूल की कॉर्डिनेटर वरुणा सहगल आदि मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News